HomeHindi Newsमहाराष्ट्र निकाय चुनाव पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने...

महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- ‘BJP अपने घटक दलों को…’

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने घटक दलों को खा गई है. मसूद ने कहा कि इस पर अजित पवार और एकनाथ शिंदे को विचार करना चाहिए. 

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “हमारी स्थिति पर क्या कहा जाए, हम जहां थे, वहीं पर खड़े हैं, लेकिन एकनाथ शिंदे और अजित पवार से पूछिए कि वह कहां खड़े हैं. अगले चुनाव तक उनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा. इसलिए उनको विचार करना चाहिए.” इस दौरान सांसद ने बीजेपी के घटक दलों को नसीहत भी दी है.

 

 

कांग्रेस के परिणामों पर क्या बोले सांसद इमरान मसूद?

बीएमसी चुनाव में कांग्रेस को 24 सीटें मिली हैं. इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी तो 30 ही सीटें जीते थे, जो प्रचारित किया जा रहा है वैसी कोई स्थिति नहीं है. उन्होंने एक बार फिर कहा कि हम जहां पर पहले खड़े थे, आज भी वहीं खड़े हैं. लेकिन जो घटक दल बीजेपी के साथ उनका अस्तित्व खत्म हो गया. 

उन्होंने आगे कहा कि जो बीएमसी में शिवसेना का झंडा फहराते थे, उन शिवसैनिकों को सोचना चाहिए कि 45 साल के बाद वहां से उनका कब्जा ही खत्म हो गया. इमरान मसूद ने कहा कि चाहे एकनाथ शिंदे या उद्धव ठाकरे अपने आप को शिवसैनिक कहते हों.

एनसीपी को लेकर इमरान मसूद ने क्या कहा?

इमरान मसूद ने कहा कि बाकी घटक दलों की तरह ही हाल एनसीपी का भी है. अजित पवार को खत्म कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने घटक दलों को खत्म करने पर ज्यादा विश्वास करती है. उन्होंने इन सभी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि अगर पार्टी बचानी है तो सरकार को छोड़िए, सत्ता का मोह छोड़ दीजिए. वरना आपकी पार्टी खत्म हो जाएंगी.

बता दें कि महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. चर्चित और सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी में बीजेपी ने 89, शिवसेना (यूबीटी) ने 65, शिवसेना (शिंदे) ने 29 और कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है.  

Supply hyperlink

Global Newz
Global Newzhttps://globalnewz.in
Welcome to GlobalNewz, your go-to source for reliable, timely, and comprehensive news coverage. Stay updated on world events, politics, business, tech, entertainment, sports, health, science, travel, lifestyle, gaming, Hindi news, Punjabi news, and the latest happenings in India. We ensure accuracy and integrity in every story, offering unbiased information you can trust.
RELATED ARTICLES

Most Popular